Thursday, December 15, 2016

पठानकोट के पास संदिग्ध कार बरामद...

पठानकोट : पठानकोट के पास एक संदिग्ध कार मिली है, जिसे गांववालों ने मिलकर पकड़ा. दरअसल, इस कार से ग्रामीणों पर फायरिंग की गई थी.

जैसे ही स्थानीय लोगों ने इनका पीछा किया ये संदिग्ध गाड़ी छोड़कर भाग गए. संदिग्धों की संख्या 4 से 5 बताई जा रही है.

कार पर जम्मू-कश्मीर की नंबर प्लेट लगी है.  पूरे इलाके में इनकी तलाश की जा रही है. विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.

No comments: