Monday, December 26, 2016

वाड्रा के जमीन सौदों की जांच कराने की मांग खुद...

रोहतक : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज कहा कि उनसे पहले राज्य के मुख्यमंत्री रहे भुपिंदर सिंह हुड्डा ने खुद ही रॉबर्ट वाड्रा के जमीन सौदों के मामले की जांच कराने की मांग विधानसभा में की थी । हुड्डा वाड्रा के जमीन सौदों की जांच को ‘‘राजनीतिक बदले की भावना’’ से की जा रही कार्रवाई करार दे चुके हैं।

यहां सांपला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘अब चूंकि जांच शुरू हो गई है, इसलिए उन्होंने इसे राजनीतिक बदला करार देना शुरू कर दिया है । उनका ऐसा कहना यह कहावत साबित करता है कि ‘चोर की दाढ़ी में तिनका’ । यदि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है तो उन्हें जांच से क्यों डरना ? जांच में सच सामने आ जाएगा ।’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले 26 महीनों में अलग-अलग स्तरों पर भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए कई अहम पहलें की हैं।

No comments: