Sunday, December 11, 2016

ATM को श्रद्दांजलि


नीमच | देशभर में 500 और 1000 रुपए के नोट पर बैन लगने के बाद नकदी की किल्लत ने लोगों को बुरा हाल कर रखा है| जरुरत के सामान खरीदने के लिए एटीएम का सहारा लेने वाले लोगों को घंटों लाइन में लगने के बाद निराश लौटना पड़ रहा है| कुछ एटीएम बंद पड़े हैं तो कुछ में पैसे ही नहीं निकल रहे हैं| नोटबंदी के बाद उतपन्न हुई इस स्थिति से परेशान लोगों ने आज नीमच में एटीएम को श्रद्धांजलि दी| लोगों ने दो मिनट का मौन भी रखा और अनूठे अंदाज में अपना विरोध जताया| इससे पहले दिल्ली में भी कई जगह ऐसा ही विरोध किया जा चुका है|
दरअसल, आठ नवम्बर को लिए गए नोटबंदी के फैसले को एक महीन पूरा हो गया है| इस दौरान सरकार ने कई बड़े फैसले लिए| वहीँ बैंक और एटीएम से पैसे निकालने को लेकर कई गाईडलाइन भी जारी की है| लेकिन इस एक महीने में आम लोगों का बड़ी समस्याओं का सामना करना पढ़ा है| देश के हित में लोगों ने इस फैसले को स्वीकार तो किया है लेकिन एक महीने के बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हो सकी और नकदी की किल्लत ने लोगों को परेशान कर रखा है| वहीं कारोबार पर भी इसका बड़ा असर देखने को मिल रहा है| बाजार में नकदी की कमी के कारण सन्नाटा पसरा दिखाई दे रहा है| 
नकदी की समस्या को देखते हुए देवास में बैंक नोट मुद्रणालय (बीएनपी, देवास) में दिन रात नोट छापे जा रहे हैं, इसके बाद भी प्रदेश में एटीएम खाली पड़े हुए हैं| वहीं दूसरी और बड़ी मात्रा में देश के अलग-अलग हिस्सों से नए नोट बरामद किये जा रहे हैं| जो कि नए नोट की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं| 
मामला कुछ भी हो लेकिन नकदी पर निर्भर आम आदमी का जीवन रुक सा गया है| नकदी की किल्लत में अब लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया है| इसका ताजा उदहारण नीमच में दिखाई दिया जहां कई दिनों से बंद पड़े एटीएम को लोगों ने हार चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी और व्यवस्था के नाम पर लापरवाही करने वालों के खिलाफ अनूठे अंदाज में विरोध दर्ज कराया| 

No comments: