मिस्र की राजधानी काहिरा में कॉप्टिक ईसाईयों के चर्च को निशाना बनाकर रविवार को धमाका किया गया. इस धमाके में कम से कम 25 लोग मारे गए हैं, जबकि 35 से ज्यादा लोगों के जख्मी होने की खबर है. मिस्र में हाल के दिनों में अल्पसंख्यक ईसाईयों पर हुआ यह सबसे भयानक हमला है.
मिस्र की आधिकारिक न्यूज एजेंसी एमईएनए के मुताबिक, हमलावरों ने चर्च में पहले से बम रख दिया था. रविवार को हुए इस धमाके की अभी तक किसी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है. बता दें, दो दिन पहले ही काहिरा में एक बम धमाके में 6 पुलिसवाले मारे गए थे.
गौरतलब है कि मोहम्मद मोर्सी को कुर्सी से हटाए जाने के बाद मिस्र में आईएस के हमलों में तेजी आई है. 2013 में मोर्सी को मिस्र के राष्ट्रपति पद से हदा दिया गया था. उसके समर्थकों ने इसके लिए मिस्र में रह रहे अल्पसंख्यक ईसाईयों को जिम्मेदार ठहराया था.
इससे पहले इस्लामी आतंकियों ने 2011 में अलेक्जेंड्रिया में धमाका किया था, जिसमें 21 लोग मारे गए थे. अलेक्जेंड्रिया में हुआ यह धमाका नए साल के पहले दिन किया गया था.
मिस्र के अलावा रविवार को नाइजीरिया में भी धमाका हुआ. यहां बीच बाजार में दो लड़कियों ने खुद को बम से उड़ा लिया. धमाके में 17 लोग घायल हुए हैं. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

No comments:
Post a Comment