बैतूल
जिले के कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों द्वारा देश की परंपरा ‘अतिथि देवो भव:’ को शर्मसार करने का मामला सामने आया हैं। दरअसल, कांग्रेसियों ने दिल्ली से वापसी के दौरान ट्रेन में ही एक विदेशी महिला से छेड़छाड़ की। महिला की रिपोर्ट पर चारों कांग्रेसियों पर आगरा केंट के जीआरपी द्वारा एफआईआर दर्ज की गई है। चारों को जेल भेज दिया है,जिसके बाद जिलें से कुछ कांग्रेसी और आरोपियों के परिजन उनकी जमानत के लिए आगरा पहुंच गए हैं।
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस पार्टी के जिला महामंत्री विजय उपराले, नगर अध्यक्ष पाथाखेड़ा विक्की सिंह, महासचिव यूथ कांग्रेस वसीम खान कांग्रेस नेता पिंटिस नागले सभी निवासी शोभापुर पाथाखेड़ा कमाल नाथ के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली गए थे।जब वे दिल्ली से शुक्रवार शाम को जीटी एक्सप्रेस से बैतूल वापस लौट रहे थे। चारों का द्वितीय श्रेणी एसी कोच के बी-वन में रिजर्वेशन था। इसी कोच में विदेशी (यूके)महिला भी सवार थी। दिल्ली से चलने के बाद ट्रेन में ही कांग्रेस पदाधिकारियों ने शराब के नशे में विदेशी महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी।
बताया जा रहा हैं कि महिला के इंकार करने के बाद भी चारों उसकी फोटों खींच रहे थे और अश्लील बात कर रहे थे। महिला ने पहले इसकी शिकायत ट्रेन में टीसी से की,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद जीआरपी पुलिस के कंट्रोल रुम में शिकायत की। जीआरपी पुलिस ने चारों कांग्रेसियों को आगरा केंट के बाद पकड़ लिया। महिला की रिपोर्ट पर छेड़छाड़ का मामला कर दर्ज कर जेल भेज दिया है। सूचना मिलने पर कुछ कांग्रेस से और पकड़े गए आरोपियों के परिजन आगरा पहुंच गए थे। बताया कि जमानत के आर्डर हो गए हैं। चारों को जमानत पर रिहा किया जा रहा है।

No comments:
Post a Comment