राज्य में हुए दो उप चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने अच्छे अंतर से कांग्रेस के प्रत्याशियों को हराकर राज्य में अपनी पकड़ बरकरार रखने का अहसास करा दिया। यह भी तय हो गया की प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का जादू अभी भी बरकरार है। इस चुनाव में नोटबंदी का असर भी देखने की बात कही जा रही थी, इससे यह ही साबित हो रहा है कि राज्य की जनता ने मोदी के निर्णय को मान्यता दी है। नेपानगर से भाजपा की मंजू दादू के विधानसभा उप चुनाव में लगभग 42 हजार मतों के अंतर से तथा शहडोल लाेकसभा उप चुनाव में 57 हजार से अधिम मतों से जीतने की खबर भोपाल पहुंची हैं।
भाजपा की मंजू दादू जीतीं
नेपानगर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार मंजू दादू ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के अंतरसिंह बर्डे को करीब 42,000 मतों के अंतर से हराया। 19 नवंबर को मतगणना के दिन नईदुनिया द्वारा विधानसभा क्षेत्र में कराए गए एग्जिट पोल में भी इस ऐतिहासिक जीत को पहले ही सामने ला दिया था। मंजू दादू की जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेपानगर में एक दूसरे को मिठाईयां बांटी। मतगणना के लिए यहां 14 टेबल लगाई गई थीं। उल्लेखनीय है कि शनिवार को 296 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक औसत 72 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें पुरुष मतदाताओं की 73 तथा महिला मतदाताओं की 70 प्रतिशत भागीदारी रही।
शहडोल लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के ज्ञान सिंह जीते
शहडोल लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार ज्ञान सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस की हिमाद्री सिंह को 57 हजार 432 मतों से हराया। पुष्पराजगढ़ से भाजपा करीब 8648 मतों से पीछे रही, शेष सात विधानसभाओं में भाजपा ने जीत दर्ज की।
शहडोल लोकसभा उपनिर्वाचन के लिये 19 नवंबर को मतदान हुआ था। इसमें कटनी जिले की आने वाली बड़वारा विधानसभा में 63.52 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इनमें 66.0 प्रतिशत पुरुषों ने और 60.08 प्रतिशत महिलाओं ने मत डाले थे।

No comments:
Post a Comment