Sunday, April 19, 2026

मिनटों में ओरछा-चंदेरी पहुंचेंगे पर्यटक, टूरिज्म को नई उड़ान

 


भोपाल। मध्यप्रदेश में ‘पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा’ का विस्तार करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत कर दी। स्टेट हैंगर से उन्होंने पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाई, जिसके साथ ही चंदेरी और ओरछा अब हवाई मार्ग से सीधे भोपाल से जुड़ गए हैं।

यह सेवा सप्ताह में 5 दिन चलेगी। किराया भोपाल-चंदेरी के लिए ₹5,500 और भोपाल-ओरछा के लिए ₹6,500 तय किया गया है। यात्रियों के लिए ₹14,500 का पैकेज भी रखा गया है, जिसमें टैक्सी, वीआईपी दर्शन और प्रसाद जैसी सुविधाएं शामिल हैं। बुकिंग IRCTC और Flyola पोर्टल से की जा सकेगी।

सीएम ने कहा कि यह राज्य में हेली सेवा का तीसरा सेक्टर है और इससे धार्मिक व ऐतिहासिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उनके मुताबिक, अब घंटों का सफर मिनटों में तय होगा और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

गौरतलब है कि अब तक 2,648 से ज्यादा पर्यटक इस सेवा का लाभ ले चुके हैं। ओरछा और चंदेरी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों के जुड़ने से प्रदेश में पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलने की उम्मीद है।


No comments: