Tuesday, March 10, 2026

विजयपुर में विजयी कौन !

विजयपुर विधानसभा क्षेत्र को लेकर सियासी असमंजस की स्थिति तो बन ही गई है साथ में लगातार सियासी बयानबाजी भी जारी है,विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव हाईकोर्ट द्वारा शून्य करने के मामले को कांग्रेस ने इसे आदिवासियों का हक छीनने का मामला बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा को यह कभी स्वीकार नहीं होगा कि एक आदिवासी व्यक्ति सामान्य सीट से विधायक कैसे बन गया। हम सुप्रीम कोर्ट में अपील कर कानूनी तरीके से फिर से कांग्रेस का विधायक बनवाएंगे। विजयपुर विधानसभा को लेकर हाई कोर्ट के निर्णय के बाद कांग्रेस के तमाम बड़े चेहरे मुकेश मल्होत्रा के समर्थन में कूद गए हैं,नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि देश में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां गंभीर आरोपों के बावजूद सत्ता पक्ष के नेताओं को राहत मिल जाती है। लेकिन हमें कोर्ट से उम्मीद है। मामले में राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने कहा कि विजयपुर विधान सभा के चुनाव याचिका में कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा को सर्वोच्च न्यायालय में अपील प्रस्तुत करके स्थगन आदेश प्राप्त करने का मौका प्रदान किया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि हाई कोर्ट ने भाजपा और रामनिवास रावत के साथ न्याय किया है। भाजपा इस फैसले का स्वागत करती है। हम हमेशा से न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करते हैं और आगे भी कोर्ट जो आदेश देगा हम उसका पालन करेंगे।फैसले के विरोध मे कांग्रेस नेताओं के बयान पर भी बीजेपी पलटवार करती नजर आ रही है एमपी की सियासत और न्यायिक व्यवस्था में ये पहली बार हुआ है कि किसी विधायक की विधायकी सीधे अदालत के आदेश से चली गई और हारे हुए प्रत्याशी को विधायकी मिल गई हो,,हालांकि फैसला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में अपील तक होल्ड पर है लेकिन इसने एमपी की सियासत को गरमा दिया है

No comments: