Tuesday, February 17, 2026
एमपी विधानसभा की दूसरे दिन की कार्रवाई में जमकर हंगामा
एमपी विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत हंगामेदार रही,, कांग्रेस विधायक खराब पानी की बोतल लेकर प्रदर्शन करते नजर आए, नेता प्रतिपक्ष की अगुवाई में विधायकों ने कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग की
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विपक्ष के हंगामे और इंदौर दूषित पानी से मौतों के मामले में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफा की मांग पर भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को पहले अपने इतिहास पर नजर डालनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि अर्जुन सिंह के कार्यकाल में हुए गैस कांड में हजारों लोगों की जान गई थी, तब किसने इस्तीफा दिया था इसी तरह दिग्विजय सिंह के शासनकाल में किसानों की हत्या के मामलों में किसने जिम्मेदारी ली थीभाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस आज नैतिकता की बात कर रही है, जबकि उसके अपने शासनकाल में गंभीर घटनाएं हुईं, लेकिन किसी ने जवाबदेही तय नहीं की।उमाकांत शर्मा ने कांग्रेस के अंदरूनी हालात पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी में नेतृत्व को लेकर भ्रम की स्थिति है। उन्होंने दावा किया कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच खींचतान चल रही है, वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को भी पूरी स्वीकार्यता नहीं मिल रही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता एक-दूसरे का कुर्ता फाड़ने में लगे हैं और जनता के मुद्दों से भटकाने के लिए विधानसभा में हंगामा कर रहे हैं। भाजपा विधायक ने दावा किया कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की आंतरिक कलह को देख रही है और समय आने पर जवाब देगी।
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान इंदौर की घटना को लेकर पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने सरकार पर तीखा हमला बोला जयवर्धन सिंह ने कहा कि इंदौर की इस घटना से सिर्फ इंदौर ही नहीं बल्कि पूरा मध्य प्रदेश कलंकित हुआ है। उन्होंने कहा कि एक ओर इंदौर देश की सबसे साफ-सुथरी नगरी के रूप में पहचाना जाता है लेकिन इस घटना ने पूरे देश में शहर की छवि को धूमिल किया है।
पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि इंदौर नगर निगम में अधिकांश ठेके भाजपा पार्षदों से जुड़े लोगों को दिए जा रहे हैं समय पर पानी की पाइपलाइन नहीं डाली गई जिससे यह गंभीर स्थिति बनी।उन्होंने सवाल उठाया कि इस पूरे मामले में वरिष्ठ भाजपा नेता और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की क्या जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने कहा कि इस घटना के नैतिक आधार पर महापौर, एमआईसी सदस्य और मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।
मध्य प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के प्रदर्शन को लेकर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इंदौर की घटना को गंभीरता से लेते हुए स्वयं कई बार दौरे किए हैं और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि नगर पालिका नगर निगम और पंचायत स्तर तक स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि आम नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए और समय-समय पर पानी की गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित की जाए।उन्होंने कहा कि यदि इस मामले में कोई भी अधिकारी या कर्मचारी लापरवाही करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर निलंबन से लेकर सेवा से बर्खास्तगी तक की कार्रवाई भी की जा सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया है कि पानी जैसे गंभीर मुद्दे पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।कांग्रेस पर हमला बोलते हुए शर्मा ने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वह केवल विधानसभा में हंगामा कर रहा है। कांग्रेस के पास कोई काम है नहीं अभी यहां हंगामा कर रहे है विधानसभा से फ्री होने के बाद कांग्रेसी जीतू पटवारी और उमंग सिंघार से इस्तीफा की मांग करेंगे।
- मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विपक्ष ने इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित जल से हुई मौतों के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष से चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव स्वीकार करने की मांग की है।नेता प्रतिपक्ष का आरोप है कि इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में लोगों को मल-मूत्र से दूषित पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिसके कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है और अनेक लोग बीमार हैं। उन्होंने कहा कि यह गंभीर जनस्वास्थ्य का मामला है और सरकार को इस पर तुरंत जवाब देना चाहिए।उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार इस मुद्दे पर सदन में चर्चा से क्यों बच रही है। पार्टी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाती रहेगी।
कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और गाय की मौत होने पर उसका विधिवत अंतिम संस्कार किए जाने की मांग की है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि गाय को लेकर चिंता जताना अच्छी बात है लेकिन सिर्फ बयान देने से काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि आतिफ अकील और सभी मुस्लिम समाज के लोगों को मस्जिदों में जाकर अपील करनी चाहिए कि किसी भी कीमत पर गाय की हत्या न होने दी जाए।रामेश्वर शर्मा ने आगे कहा कि गाय को काटने वाला कसाई कौन है इस पर भी स्पष्ट बात होनी चाहिएसमाज के बीच जाकर जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए।
कुत्तों की नसबंदी को लेकर भी सत्तापक्ष और विपक्ष में जमकर नोंकझोंक हुई!
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment