Monday, February 9, 2026
रामेश्वर या सीतासरन कौनसे "शर्माजी" की खुलेगी किस्मत, विजयवर्गीय के अधिकार होंगे कम!
एमपी बीजेपी सरकार और सीएम डॉ. मोहन यादव एक महत्वपूर्ण राजनीतिक नियुक्ति करने की तैयारी में है। बीजेपी विधानसभा में मुख्य सचेतक का पद भरने जा रही है, जो सदन की कार्यवाही के सुचारू संचालन और दलीय अनुशासन के लिए काफी अहम माना जाता है। इस पद पर नियुक्ति के साथ ही कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया जाएगा, जिसके चलते यह नियुक्ति और भी अहम हो गई है।
इस पद के लिए कई नामों की चर्चा है,, रेस में सबसे आगे सीतासरन शर्मा का नाम चल रहा है,, लेकिन रामेश्वर शर्मा को भी दौड़ में बताया जा रहा है,, हालांकि इन नामों के साथ साथ भूपेंद्र सिंह,,अजय विश्नोई और गोपाल भार्गव के नाम की भी चर्चा है
ये दोनों ही "शर्माजी" बीजेपी के कद्दावर नेता हैं और सदन की कार्यवाही का लंबा अनुभव रखते हैं, लेकिन इन्हें डॉ. मोहन यादव के मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली थी। अब पार्टी इनमें से किसी एक को मुख्य सचेतक की बड़ी जिम्मेदारी सौंपकर उन्हें सरकार में एक महत्वपूर्ण भूमिका देने की योजना बना रही है।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि वर्तमान में सदन के भीतर फ्लोर मैनेजमेंट की पूरी जिम्मेदारी संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के कंधों पर है। अब मुख्य सचेतक की नियुक्ति करके उनके कार्यभार को बांटा जाएगा, जिससे सरकार सदन में और अधिक मजबूती के साथ अपना पक्ष रख सकेगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment