Wednesday, December 14, 2016

मुश्किल में फंसे कपिल, पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने पर दर्ज हुई FIR

मुंबई:कमीडियन कपिल शर्मा मुश्किल में घिर सकते हैं। कपिल पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के मामले में पर्यावरण प्रोटेक्शन ऐक्ट और एमआरटीपी ऐक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। कपिल पर वर्सोवा में अपने ऑफिस के लिए मैंग्रोव नष्ट करने का आरोप है। अंधेरी कोर्ट के निर्देश के बाद मुंबई पुलिस ने IPC 187 (पर्यावरण को नुकसान पहुंचाना) 15 (पर्यावरण ऐक्ट) और IPC 52 के तहत मामला दर्ज किया है।

बुधवार को दर्ज किए गए एफआईआर में कपिल पर कथित तौर पर मैंग्रोव के नजदीक मलबा डालने का आरोप है। गौरतलब है कि कपिल ने इस साल सितंबर में एक ट्वीट कर एक BMC के अधिकारी को 5 लाख रुपये घूस देने का खुलासा कर हलचल मचा दी थी। BMC ने हालांकि कपिल के इन आरोपों का खंडन किया था और कहा था कि कपिल न केवल अपने वर्सोवा ऑफिस बल्कि गोरेगांव में अपने अपार्टमेंट में नियमों की अनदेखी की है।

कपिल ने अपने इस ट्वीट को पीएम नरेंद्र मोदी से भी टैग किया था। ट्वीट में कपिल ने कहा था, 'मैं पिछले 5 साल से 15 करोड़ रुपये इनकम टैक्स दे रहा हूं। पर मुझे अपना ऑफिस बनाने के लिए BMC को 5 लाख रुपये घूस देना पड़ रहा है।

No comments: