Saturday, December 17, 2016

देश की सर्वश्रेष्ठ ब्यूरोक्रेसी एम् पी में


मध्य प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी देश की सर्वश्रेष्ठ ब्यूरोक्रेसी है प्रदेश में पिछले कुछ सालो में चमत्कार हुए है...आप लोग चाहे तो सब कुछ कर सकते है बस आपके अंदर आग होना चाहिए...सी एम् शिवराज ने ये बाते कही प्रशासन अकादमी में आयोजित आई ए एस मीट के दौरान
सी एम् की तरफ से मिले इस जबरदस्त कॉम्प्लीमेंट के बाद सी एस बसंत प्रताप सिंह ने भी सी एम् की जमकर तरफ की और कहा की सी एम् शिवराज प्रदेश के एक एक अफसर की नब्ज से वाकिफ है.और ये भी कह रहे है की सी एम् सब पर विश्वास नहीं करते.
कुछ दिन पहले संघ की बैठक में ब्यूरोक्रेसी को लेकर मंत्री शिकायत करते नजर आये फिर बी जे पी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने निशाना साधा और बीच बीच में  शिवराज भी अफसरशाही से नाराज नजर आये ऐसे में शिवराज का आज का बयान कही निराशा में जा रही ब्यूरोक्रेसी का मॉरल बूस्ट करने की कोशिश तो नहीं या इसे नाराजगी दूर करने की कोशिश भी माना जा सकता है!

No comments: