Thursday, December 15, 2016

व्यापम मामले में अब बी जे पी करेगी कांग्रेस पर पलटवार..सी बी आई ने माना हार्ड डिस्क में नहीं हुयी छेड़छाड़


सुप्रीम कोर्ट अब व्यापमं घोटाले से जुड़े मामलो की मॉनिटरिंग नहीं करेगा, गुरुवार को सुनवाई करते हुए SC ने व्यापमं घोटाले के ट्रायल की मॉनिटरिंग करने से मना कर दिया। सुनवाई के दौरान CBI ने SC को बताया कि कम्प्यूटर की हार्डडिस्क से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। SC ने CBI को इस मामले की जांच अगले तीन महीने में करने के निर्देश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आज के निर्णय के बाद अब बी जे पी ने एलान किया की पार्टी अब व्यापम मामले में दिग्गविजय सिंह और कांग्रेस के झूठ को पब्लिक डोमेन में ले जायेगी
सुप्रीम कोर्ट में आज व्यापम मामले को लेकर एक महत्वपूर्ण सुनवाई हुयी जिसमे सी एम् शिवराज सिंह और बी जे पी को बड़ी राहत मिली है
ग्CBI ने SC को बताया..
- उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के बहुचर्चित व्यापम घोटाले में पेन ड्राइव में मौजूद साक्ष्य मिटाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में यह सुनवाई हुई।
- इस पेन ड्राइव में मौजूद डेटा के आधार पर व्यापमं घोटाले में एक के बाद एक कई आरोपी बनाए गए। व्यापमं के सीनियर सिस्टम एनालिस्ट रहे नितिन महिन्द्रा की गिरफ्तारी के बाद STF ने उसके कम्प्यूटर की हार्ड डिस्क ज़ब्त की थी।
क्या है व्यापमं घोटाला
-व्यापमं घोटाले में सरकारी नौकरी में 1000 फर्जी भर्तियां और मेडिकल कॉलेज में 514 फर्जी भर्तियों का शक है। 
-व्यापमं घोटाले का खुलासा 2013 में तब हुआ, जब पुलिस ने एमबीबीएस की भर्ती परीक्षा में बैठे कुछ फर्जी छात्रों को गिरफ्तार किया, ये छात्र दूसरे छात्रों के नाम पर परीक्षा दे रहे थे। 
-छात्रों से पूछताछ के दौरान डॉ. जगदीश सागर का नाम सामने आया, सागर को पीएमटी घोटाले का सरगना बताया गया। जगदीश सागर पर आरोप है कि वो पैसे लेकर फर्जी तरीके से मेडिकल कॉलेजों में छात्रों का एडमिशन करवाता था।
सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद अब पहली बार व्यापम को लेकर बी जे पी पब्लिक डोमेन में जायेगी और कांग्रेस पर पलटवार करेगी ,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है की सत्य की हमेशा जीत होती है व्यापमं मामले में लगाए गए गलत आरोपों से वेदना हुई थी। मेरे परिवार पर झूठे आरोप लगाए गए। मेरी छवि खराब करने की कोशिश की गई। आखिरकार सत्य की जीत हुई।
वही कांग्रेस ने इस मामले में आज आये निर्णय के बाद भी ये लड़ाई जारी रखने की बात कही है और कहा है की जे पी शब्दों से खेलने की कोशिश कर रही है
व्यापम मामला जब उठा था उसके बाद बाद बी 2013 के विधानसभा चुनाव में बी जे पी सी एम् शिवराज की अगुवाई में प्रदेश में कांग्रेस को पटखनी दे चुकी है ऐसे में आज ए निर्णय के बाद बी जे पी का प् लिक डोमेन में जाना पार्टी को बड़ा फायदा पहुंचा सकता है क्योंकि व्यापम को लेकर कांग्रेस ने निशाने पर बी जे पी की जीत की धुरी सी एम् शिवराज को ही निशाना बनाया था

No comments: