मुंबई। अनुराग बसु की फिल्म जग्गा जासूस काफी चर्चा में है। वजह यह है कि रणबीर कपूर और कटरीना कैफ के ब्रेकअप के बाद उनकी पहली फिल्म होगी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों का ब्रेकअप हुआ था। फिल्म कई कारणों से लगातार समय ले रही है और इसकी री-शूटिंग भी हो चुकी है ।
अब रणबीर और कटरीना के फैन्स के लिए एक अफसोसजनक खबर यह है कि उन्हें कम से कम इस फिल्म में तो दोनों का कोई रोमांटिक गाना देखने का मौका नहीं मिलेगा । दरअसल, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिल्म में गाने है ही नहीं। अब यह वाकई आश्चर्यजनक बात है कि अनुराग बसु, जिनकी फिल्में संगीत के लिए हमेशा लोकप्रिय रहती हैं वो इस बार इस फिल्म में गाने रखने के मूड में ही नहीं हैं। जी हां, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चूंकि फिल्म साइंस फिक्शन है, तो अनुराग को ऐसा लग रहा है कि फिल्म में किसी गाने की जरूरत नहीं है। करीबी सूत्रों के अनुसार फिल्म के लिए सिर्फ स्पेशल गानों की मेकिंग की ही तैयारी चल रही है।ऐसे में रणबीर और कटरीना के रोमांटिक गाने फिल्माने का तो सवाल ही नहीं उठता।

No comments:
Post a Comment