वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को विदेश मंत्री के तौर पर एक्सॉनमोबिल के सीईओ रेक्स टिलरसन को चुना। हालांकि टिलरसन के रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ करीबी संबंधों के कारण इस नॉमिनेशन पर चिंता जताई गई है। ट्रंप ने एक बयान में कहा कि रेक्स टिलरसन का करियर अमेरिकी सपनों का मूर्तरूप है। कड़ी मेहनत, समर्पण और अच्छी तरह से समझौता करने की काबिलियत के जरिए टिलरसन विश्व की सबसे बड़ी और सबसे सम्मानित कंपनियों में से एक एक्सानमोबिल के सीईओ के पद तक पहुंचे।
राष्ट्रपति हस्तांतरण दल ने कहा कि विश्व के चर्चित कारोबारी नेता और अंतरराष्ट्रीय समझौते करने में माहिर 64 साल के टिलरसन ने अपना करियर 70 हजार से अधिक कर्मचारियों की नौकरियां बचाने में लगाया। दल ने कहा कि दुनियाभर में 200 से अधिक कार्यालय सहित कारोबार संभाल रहे टिलरसन जानते हैं कि कैसे वैश्विक संगठन का संचालन किया जाता है।
ट्रंप ने कहा कि उनकी दृढता, विशाल अनुभव और भूराजनीति की गहरी समझ उन्हें (टिलरसन) विदेश मंत्री पद के लिए उत्कृष्ट पसंद बनाती है। ट्रंप ने कहा कि टिलरसन क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ावा देंगे और अमेरिका के मुख्य राष्ट्रीय सुरक्षा हितों पर ध्यान देंगे। टेक्सास के रहने वाले टिलरसन ने साल 1975 में ‘एक्सान कंपनी’ में अपना करियर इंजीनियर के रूप में शुरू किया था। वह साल 2006 में इस कंपनी के सीईओ के पद तक पहुंचे।

No comments:
Post a Comment