Thursday, December 15, 2016

शूटआउट में दिल्ली को हरा केरल ब्लास्टर्स फाइनल में

केरल ब्लास्टर्स ने पेनल्टी शूटआउट में दिल्ली डायनामोज की उम्मीदों को 3-0 से तोड़ कर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के तीसरे सीजन के फाइनल में जगह बना ली, जहां उसका मुकाबला पहले सीजन के चैंपियन एटलेटिको डी कोलकाता से 18 दिसंबर को कोच्चि में होगा।

केरल और दिल्ली के बीच सेमीफाइनल का पहला राउंड केरल ने 1-0 से जीता था लेकिन दूसरे राउंड में दिल्ली ने नेहरू स्टेडियम में 24 हजार दर्शकों की मौजूदगी में निर्धारित समय तक 2-1 की बढ़त बना ली। दोनों राउंड का कुल स्कोर 2-2 से बराबर रहने के बाद 30 मिनट के एक्स्ट्रा टाइम का सहारा लिया गया लेकिन इसमें भी कोई टीम नहीं जीत पाई।

फैसले के लिए पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया जिसमें केरल ने बाजी मार ली जबकि दिल्ली के खिलाड़ियों ने निराशानक प्रदर्शन किया। तारीफ करनी होगी केरल के गोलकीपर संदीप नंदी की जिन्होंने शूटआउट में एमरसन गोम्स डी मौरा के प्रयास को बचा लिया। शूटआउट में केरल ने टॉस जीतकर पहली किक लेने का फैसला लिया। केरल के सामने अब फाइनल में अपने ही घर में कोलकाता की चुनौती होगी। कोच्चि को फाइनल का स्थान रखा गया है और केरल को अपने घर में खेलने का पूरा फायदा मिलेगा।

No comments: