Wednesday, December 21, 2016

आमिर की ‘दंगल’ देखकर रियल लाइफ के महावीर फोगाट बोले- ऐसा लगा जैसे जिंदगी रिवाइंड हो गई

पानीपत. हरियाणा के रेसलर महावीर फोगाट की जिंदगी पर बनी आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ 23 दिसंबर को रिलीज हो रही है। मंगलवार को इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग में फोगाट फैमिली के साथ ही आमिर खान, राज ठाकरे और सचिन तेंडुलकर भी पहुंचे। फिल्म देखकर महावीर इमोशनल हो गए। कहा- अब लगता है कि संघर्ष पूरा हो गया। बेटी गीता ने कहा- दुनिया को फिल्म देखकर पता लगेगा कि कैसे हमारे पिता ने जुनून को मुकाम तक पहुंचाया। Dainikbhaskar.com से खास बातचीत मेंमहावीर ने कहा- फिल्म का 98% हिस्सा मेरी जिंदगी की सच्चाई...
-बड़ी हस्तियों के साथ स्क्रीनिंग में शामिल होने के लिए महावीर की फैमिली मंगलवार को ही मुंबई पहुंची थी।
- फिल्म देखने के बाद महावीर ने Dainikbhaskar.comसे बातचीत की। कहा- फिल्म देखकर ऐसा लगा जैसे मेरी लाइफ रिवाइंड हो रही है। इसका 98% हिस्सा मेरी जिंदगी पर आधारित है। पत्नी दया कौर भी यही सोचती है।
- फोगाट ने कहा- मेरा किरदार भले ही आमिर ने प्ले किया हो लेकिन मुझे लगता है जैसे में फिर दंगल में उतर आया हूं। लगता है मेरा संघर्ष पूरा हो गया। ये वो संघर्ष है जो मैंने अपनी बेटियों को पहलवान बनाते हुए हर वक्त किया।
आमिर की बॉडी के मुरीद
- महावीर ने कहा- आमिर ने फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर पहले वजन बढ़ाया, फिर घटाया। ये जबरदस्त है। मैं उनके स्टाइल का फैन हो गया हूं।
- फोगाट के मुताबिक- फिल्म का हर पल रोमांचक है। हर सीन के बाद दिमाग में सिर्फ यही सवाल उठता है कि आगे क्या होगा?
मैसेज समाज के लिए
- महावीर ने कहा- यह फिल्म सभी को देखनी चाहिए। इससे प्रेरणा मिलती है कि बेटियों को कभी और किसी भी सूरत में बेटों से कम ना समझा जाए।
बेटी गीता ने क्या कहा?
- महावीर की बेटी गीता ने फिल्म देखने के बाद फेसबुक वाॅल पर लिखा- दंगल टीम ने हमारे किरदार बखूबी निभाए। फिल्म देखने के बाद ही पता ही लोगों को ये पता लगेगा कि मेरे पिता ने किस तरह अपने जुनून को इस मुकाम तक पहुंचाया। दंगल की जितनी तारीफ की जाए, वो कम है।
और किसने क्या कहा?
- फिल्म मेकर शिरीष कुंदर ने ट्वीट किया- दंगल ऑल टाइम बेस्ट मूवी है। लंबे वक्त बाद ऐसी फिल्म देखी।
- अर्जुन कपूर ने टवीट किया- महिलाओं और हमारे देश के खेलों के लिए यह अहम इवेंट है। आमिर से एक बार फिर इंस्पिरेशन मिली।
- कुणाल कोहली ने ट्वीट किया- दंगल बेहतरीन फिल्मों में से एक है। गीता को सोना मिला है। आमिर को आस्कर मिल सकता है।

No comments: