Wednesday, December 14, 2016

युवराज सिंह और हेजल कीच के हनीमून की तस्वीरें सामने आईं, आप भी देखिए

नई दिल्ली: टीम इंडिया के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह ने हाल ही में मॉडल और अभिनेत्री हेजल कीच के साथ शादी की है. उनकी खुशी उस समय दोगुनी हो गई जब शादी के कुछ दिनों बाद ही उनकी पत्नी हेजल कीच को उनका पहला जन्मदिन मनाने का मौका मिल गया. फिर क्या था दोनों ने इस मौके को भुनाते हुए हनीमून भी प्लान कर लिया और निकल गए आउटिंग पर. हालांकि दोनों ने हनीमून के स्थान का खुलासा नहीं किया है,

युवराज सिंह ने 12 दिसंबर को 36वां जन्मदिन मनाया और अब वह 35 साल के हो गए हैं. इस अवसर पर हेजल कीच ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'समुद्र के ऊपर हैमक पर लेटी हुई हूंजहां युवराज सिंह ने हनीमून की तस्वीर शेयर करते हुए, इसे महज बर्थडे सेलिब्रेशन बताया, वहीं हेजल ने तो तस्वीर के साथ हनीमून का टैग भी लगाया और खुशी जाहिर की. गौरतलब है कि युवराज सिंह और हेजल ने 30 नवंबर को पंजाबी रीतिरिवाज से शादी की थी, जिसमें उनके परिवारजनों के अलावा मोहाली टेस्ट खेलने के बाद टीम इंडिया के सदस्य भी कप्तान विराट कोहली के साथ पहुंचे. हालांकि टीम ने केवल संगीत सेरेमनी में भाग लिया.युवराज ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मैं जन्मदिन अपने पार्टनर के साथ मना रहा हूं.  प्यार और खुशियां देने के लिए शुक्रिया.'

युवराज सिंह ने जो तस्वीर शेयर की है. उसमें दोनों समुद्र के पानी में बोट पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं...30 नवंबर को पंजाबी प्रथा से विवाह बंधन में बंधने के बाद युवराज सिंह ने हेजल के साथ हिंदू रीतिरिवाज से भी शादी की थी. जहां पहली बार उन्होंने चंडीगढ़ के गुरुद्वारे में हेजल का हाथ थामा, वहीं दूसरी बार गोवा में फेरे लिए.
इस अवसर भी टीम इंडिया के कई सदस्य मौजूद रहे, वहीं 7 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन के दौरान टीम इंडिया के वनडे और टी-20 कप्तान एमएस धोनी भी पहुंचे, जबकि कयास लगाए जा रहे थे कि धोनी को युवराज ने नहीं बुलाया है, क्योंकि धोनी ने भी अपनी शादी में युवी को निमंत्रण नहीं दिया था.

No comments: