Sunday, December 25, 2016

बांग्लादेश में पुलिस कार्रवाई के दौरान महिला, किशोर ने खुद को उड़ाया

ढाका | बांग्लादेशकी राजधानी ढाका में पुलिस की आतंकी निरोधक यूनिट की कार्रवाई के दौरान एक महिला और एक लड़के ने खुद को उड़ा लिया। तीन मंजिला इमारत में भारी हथियारों से लैस आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर पुलिस बल शनिवार को कार्रवाई के लिए पहुंचा था। ये आतंकी उसी गुट से जुड़े थे जिसका ढाका कैफे हमले में हाथ था। अधिकारियों ने बताया कि महिला और लड़के ने खुद को उड़ा लिया। विस्फोट में नाबालिग लड़की जख्मी हो गई।

उसे अस्पताल ले जाया गया। इसके अलावा भी इलाके में कई विस्फोटों और गोलियां चलने की आवाजें सुनाई दी हैं। पुलिस ने विस्फोट के बाद इमारत पर आंसू गैस के कई गोले दागे। बताया जा रहा है कि मरने वाला किशोर निओ-जुमातुन मुजाहिदीन बांग्लादेश (निओ-जेएमबी) के भागे हुए लीडर का बेटा है। एक जुलाई को ढाका कैफे पर हुए आतंकी हमला निओ- जेएमबी के आतंकियों ने किया था। हमले में 17 विदेशियों सहित 22 लोगों की मौत हो गई थी।

No comments: