बंबई शेयर बाजार में लगातार छठे दिन गिरावट का सिलसिला जारी रहा और सेंसेक्स 66 अंक टूटकर करीब दो सप्ताह के निचले स्तर 26,242 अंक पर आ गया। मिलेजुले वैश्विक रुख के बीच आईटी शेयरों इन्फोसिस तथा टीसीएस में गिरावट से बाजार नीचे आया। इन्फोसिस का शेयर 0.66 प्रतिशत तथा टीसीएस का 1.07 प्रतिशत नीचे आ गया। पिछले पांच सत्रों में सेंसेक्स 389.84 अंक टूटा है। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स बुधवार (21 दिसंबर) को कारोबार के दौरान 26,396 से 26,242.38 अंक के दायरे में रहा। अंत में यह 65.60 अंक या 0.25 प्रतिशत टूटकर 26,242.38 अंक पर बंद हुआ। यह इसका 7 दिसंबर के बाद सबसे निचला बंद स्तर है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 21.10 अंक या 0.26 प्रतिशत के नुकसान से 8,061.30 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 8,112.55 से 8,053.25 अंक के दायरे में रहा। जियोजित बीएनपी परिबा फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य बाजार रणनीतिकार आनंद जेम्स ने कहा, ‘हालांकि एशियाई बाजारों के मजबूत रुख से शुरुआत में बाजार को समर्थन मिला। लेकिन कारोबारियों ने इसका लाभ उठाया जिससे यह लाभ जल्द समाप्त हो गया। बाजार की निगाह अब गुरुवार (22 दिसंबर) को होने वाली जीएसटी समिति की बैठक पर है।’ एफएमसीजी, आईटी, प्रौद्योगिकी, पूंजीगत सामान और स्वास्थ्य सेवा खंड के शेयरों में 0.95 प्रतिशत तक की गिरावट आई। हालांकि, रीयल्टी, टिकाउच्च् उपभोक्ता सामान, बिजली और सार्वजनिक उपक्रमों के शेयरों में लिवाली देखी गई। सेंसेक्स की कंपनियों में सनफार्मा के शेयर में सबसे अधिक 2.25 प्रतिशत का नुकसान रहा।
आईटीसी का शेयर 1.44 प्रतिशत टूट गया। अन्य कंपनियों में टीसीएस, विप्रो, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, एलएंडटी, हीरो मोटोकार्प, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, गेल तथा डॉ रेड्डीज के शेयर नीचे आए। वहीं मारुति सुजुकी, एमएंडएम, ल्यूपिन, एनटीपीसी, ओएनजीसी, पावरग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक तथा अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में लाभ रहा। एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। जापान का निक्केई 0.26 प्रतिशत टूट गया। हालांकि, हांगकांग का हैंगसेंग 0.37 प्रतिशत चढ़ गया। शंघाई कम्पोजिट में 1.11 प्रतिशत की बढ़त रही। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार नीचे चल रहे थे। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 15 नुकसान में रहे। विभिन्न वर्गों के सूचकांकों में एफएमसीजी 0.5 प्रतिशत, आईटी 0.75 प्रतिशत, प्रौद्योगिकी 0.74 प्रतिशत तथा पूंजीगत सामान 0.40 प्रतिशत नीचे आया। मिडकैप 0.16 प्रतिशत तथा स्मालकैप 0.03 प्रतिशत टूटा। अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार (20 दिसंबर) को शुद्ध रूप से 685.93 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। बाजार में कुल 1,398 शेयर नुकसान में रहे। 1,191 में लाभ रहा। 168 शेयरों के भाव में परिवर्तन नहीं हुआ।

No comments:
Post a Comment