नई दिल्ली: नोटबंदी के बाद जारी हालातों के बीच आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने कहा कि 500 रुपये के नोटों की छपाई बढ़ाई गई है जिससे 2 से 3 हफ्तों में 500 के नोटों की सप्लाई बढ़ेगी, उन्होंने बताया कि फिलहाल 500 के नए नोटों की आपूर्ति पर फोकस किया जा रहा जिससे लोगों को छुट्टे की समस्या से निजात मिलेगी। दास ने कुछ बैंकों द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार पर कड़ी निगरानी रखने की बात कही है।
नोटबंदी के 37वें दिन नोटों की आपूर्ति और अन्य मामलों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दास ने मौजूदा हालात और उसके लिए उठाए जा रहे कदमों के विषय में बताया।
केंद्र सरकार ने कहा कि नोटबंदी के बाद आ रही दिक्कतों में अब कमी आ रही है। जहां जरूरत है वहां अब भी एयरलिफ्टिंग के जरिए कैश पहुंचाया जा रहा है। इकोनॉमिक अफेयर्स सेक्रेटरी शक्तिकांत दास ने कहा- लोग दो हजार के नोट को सर्कुलेट कम कर रहे हैं। इसकी वजह से हमने अब 500 के नोट का प्रोडक्शन बढ़ा दिया है।
उन्होंने कहा, 'नोटों की जहां जरूरत ज्यादा है वहां एयरलिफ्टिंग की जा रही है। गांवों पर हमारा फोकस ज्यादा है। अब 500 के नोट ज्यादा छापे जा रहे हैं। 100 और 50 के नोटों का प्रोडक्शन भी बढ़ा दिया। किसानों को बुआई के लिए ऋण देने की प्रोसेस जारी है।'
देश में 2 लाख 10 हजार एटीएम हैं और इनमें से 1 लाख एटीएम को अपग्रेड किया जा चुका है। 100 और 50 रुपये के भी नए नोट छापे जा रहे हैं। देश में पहले से ही 100 रुपये के 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपये के नोट चलन में हैं और 100 रुपये के 80 हजार करोड़ रुपये के नए नोट जारी किए गए हैं।
को-ऑपरेटिव बैंकों में कैश सप्लाई बढ़ाई गई है. सरकारी बैंकों में कैश सप्लाई बढ़ाई गई है। बैंकों को एटीएम में कैश की सप्लाई बढ़ाने के लिए कहा गया है। सरकारी बैंकों में भी कैश सप्लाई बढ़ाई गई है जिससे किसानों को कर्ज मिलने में आसानी हो। महीने के अंत यानी 30 दिसंबर तक 50 फीसदी पैसे बाजार में वापस आ जाएंगे।
500 और 2000 के नए नोट के डिजायन के सवाल पर दास ने बताया कि नए नोटों को देश में ही तैयार किया गया है। नए नोट पकड़ने जाने के सवाल पर कहा कि कड़ी निगरानी की वजह से नोट पकड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैंकों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही बैंकों को निर्देश दिए गए हैं कि एटीएम में अधिक से अधिक रुपये डाले जाएं। उन्होंने बताया कि जब्त किए गए नए नोट भी मार्केट में भेजे जा रहे हैं।
दास ने दावा कि देशभर में एक लाख से ज्यादा एटीएम को अपग्रेड किया गया है। उन्होंने कहा कि बैंक एटीएम की जगह ब्रांच के जरिए ग्राहकों को कैश देने को प्राथमिकता दे रहे हैं।

No comments:
Post a Comment